Home Latest एसटीपी का शेष कार्य हर हाल में समय सीमा तक पूर्ण करें,...

एसटीपी का शेष कार्य हर हाल में समय सीमा तक पूर्ण करें, आयुक्त ने दी चेतावनी

धमतरी | आयुक्त विनय कुमार ने बुधवार मुजगहन में 19.60 एमएलडी क्षमता निर्माणधीन एसटीपी प्लांट के कार्य की वर्तमान प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए शेष बचे हुए कार्य को हर हाल में समय सीमा तक पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने के निर्देश अनुबंधित एजेंसी वह संबंधित अधिकारियों को दिया।
गौरतलब है कि एसटीपी का कार्य तेजस कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर पुणे की दिनाक 13/5/2021 कार्यादेश दिया गया है उक्त कार्य पूर्ण करने की समयावधि 23 माह है।

आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि मुजगहन एसटीपी प्लांट अच्छी तरह मॉनिटरिंग करके कार्य करवाए जा रहा है एवं कार्य पूर्ण होते ही ट्रायल एवं टेस्टिंग सहित फिनिशिंग का कार्य समय सीमा में पूर्ण कराएंगे। इससे नालो के गंदे पानी का रियूज एवं रिसाइकल का कार्य प्रारंभ हो जायेगा और शहर के बड़े नालों का पानी ट्रीटमेंट के बाद साफ पानी का उपयोग किया जायेगा, जिससे झाग युक्त पानी दिखने एवं जलकुंभी मिलने की समस्या का शीघ्र स्थायी निदान हो सकेगा।
इस दौरान कार्यपालन अभियंता राजेश पद्मवार, सहायक अभियंता विजय मेहरा, उपाभियंत कमाता नागेंद्र उपस्थित थे।

Exit mobile version