Home Latest एप्सो ने 50 गरीब परिवारों के लिए एक महीने का राशन पैकेट्स...

एप्सो ने 50 गरीब परिवारों के लिए एक महीने का राशन पैकेट्स दिया

आशीष मिन्नी/राजेश रायचुरा  धमतरी : एआईपीएसओ, एप्सो ऑल इंडिया पीस एन्ड सॉलिडेरिटी आर्गेनाईजेशन की धमतरी जिला इकाई के सौजन्य से कोरोना वायरस की तालाबंदी से पीड़ित 50 गरीब परिवारों के लिए एक महीने के राशन के पैकेट्स ज़िला प्रशासन धमतरी के सहायता कोष में जमा करने भेजे गए।
इस अवसर पर एप्सो के संयोजक गोपाल शर्मा,मदन मोहन खंडेलवाल तथा अध्यक्ष आर .के. साहू एवं सदस्य आसुदामल जसूजा उपस्थित थे।

गोपाल शर्मा ने जानकारी दी कि, एप्सो के द्वारा 50 जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महीने के राशन के पैकेट्स बनवाये गये थे, जिन्हें प्रशासन के द्वारा गाड़ी भेजकर मंगवाया गया।
राशन के पैकेट्स प्रदान करने के लिए समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक एम. एल. पाल ने धमतरी की संस्था एप्सो को धन्यवाद प्रेषित किया ।

Exit mobile version