Home Latest एक वृक्ष लगाना 100 अश्वमेघ यज्ञ व 1000 हवन करने के बराबर...

एक वृक्ष लगाना 100 अश्वमेघ यज्ञ व 1000 हवन करने के बराबर है – नीशू चन्द्राकर

धमतरी | पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ग्राम पंचायत परेवाडीह में वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन किया गया जहाँ 1850 फलदार वृक्षों का मिश्रीत रोपण किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नीशू चन्द्राकर उपाध्यक्ष – जिला पंचायत धमतरी , अध्यक्षता राजू चन्द्राकर सभापति – जनपद पंचायत धमतरी, विशिष्ट अतिथि – अमित दुबे – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमतरी, टीलेश्वरी देवेन्द्र साहू – सरपंच परेवाडीह , राजेंद्र देवांगन – कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, युवराज शर्मा – प्रशासनिक महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, भागी निषाद- जिला शहर अध्यक्ष मछुआ कांग्रेस, ललित यादव – युवा नेता , सुखराम साहू – उपसरपंच परेवाडीह , शीतल बसन्त मीनपल – देमार सरपंच रहे।


इस वृक्षा रोपण महोत्सव में करौंदा 1200, आम 200, बोहारभाजी 50, जाम 200 , मुनगा – 50, नींबु- 50, केला – 50, नारियल – 25, कटहल – 25 नग वृक्षारोपण किया गया।
उक्त अवसर पर ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर ने कहा कि परिवर्तित परिवेश में प्रदूषण एवं जलवायु में तेजी से परिर्वतन की दिशा में पर्यावरण संतुलन में वनों एवं वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्राचीन काल से ही भारतीय जीवन में वृक्षों एवं वन संपदाओं को विशिष्ट स्थान दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि एक वृक्ष लगाना 100 अश्वमेघ यज्ञ , व 1000 हवन करने के बराबर है , हम सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना है। व संकल्प ले कि अपने आसपास में अधिक से अधिक पेड़ लगाए ।


सभापति राजू चन्द्राकर ने कहा कि जैव विविधता देश की प्राकृतिक संपदा है जिसका उपयोग सर्वागीण विकास में अति आवश्यक है। जनसंख्या में भारी वृद्धि के कारण प्राकृतिक संसाधनों में निरतंर कमी हो रही है। ऐसी स्थिति में जैव विविधता का संरक्षण कैसे और किस प्रकार किया जाए यह एक गंभीर विषय बन चुका है। इसे रोकने के लिए पेड़-पौधों व जीव जंतुओं को बचाना आवश्यक है। इस दौरान प्रमुख रूप से पुराणिक राम साहू , हीरासिंग ध्रुव , राजाराम साहू, बादुक राम साहू, पीलू राम निर्मलकर, लोकेश साहू, गैंदलाल निर्मलकर, जीवराखन, दीनदयाल साहू, पुष्कर साहू, झाड़ू राम साहू, गणेश जोशी, धनेश, डोमन सिन्हा, राधेश्याम, पंचगण लक्ष्यवंतीन विश्वकर्मा, हीरमत, बिंदेश्वरी, ममता, नंदू, बीरसिंग गेंदलाल, मिथलेश, पुष्कल साहू, देवेंद्र, गौतम, रिद्धि संतोशी, कौशल्या, केवरा, राजेंद्र ध्रुववंशी, भानु निर्मलकर, राजेश, सुखराम,अभिषेक शर्मा ( कृषि विस्तार अधिकारी ), प्रेम साहू ( बिहान ) , सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version