
मगरलोड | क्षेत्र के युवा कृषक व अधिवक्ता हेमंत कुमार सिन्हा ने भूपेश सरकार से पूर्ववर्ती सरकार की भांति 1 नवंबर से सोसाइटी के माध्यम धान खरीदी करने की मांग की है | श्री सिन्हा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रत्येक किसान पुरानी पद्धति को छोड़कर मशीन के माध्यम से कृषि कार्य संपादित करता है |अधिकांश किसान धान की कटाई, मिजाई इत्यादि कार्य मशीन से करते हैं। पहले धान भंडारण हेतु ब्यारा एवं कोठी का निर्माण करते थे किंतु अब कोई भी किसान कोठी नहीं रखते | धान की मिजाई के बाद किसान अपनी उपज को विक्रय के लिए सीधे धान खरीदी