Home Latest एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 3.08...

एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 3.08 ग्राम चिट्टा जब्त

धमतरी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने एकलव्य खेल मैदान स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.08 ग्राम चिट्टा और मोबाइल फोन समेत कुल 71,600 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एकलव्य स्टेडियम के पास अवैध मादक पदार्थ लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पीएसआई संदीप अनंत एवं पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ा।

विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 3.08 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा, जिसकी अनुमानित कीमत 61,600 रुपये, बरामद किया गया। इसके अलावा करीब 10,000 रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने कुल 71,600 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/2026 के तहत धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: विवेक नरसिंग दानी
पिता: मनोहर नरसिंग दानी
उम्र: 33 वर्ष
निवासी: सुंदरगंज वार्ड, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की बिक्री या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Exit mobile version