Home Latest एकलव्य खेल परिसर व सिटी पार्क का आयुक्त विनय कुमार ने किया...

एकलव्य खेल परिसर व सिटी पार्क का आयुक्त विनय कुमार ने किया निरीक्षण, नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा देने पर दे रहे जोर

सिटी पार्क की अव्यस्थता से आयुक्त हुए नाराज नोटिस जारी करने का दिया निर्देश

धमतरी | आयुक्त विनय कुमार द्वारा लगातार सुबह भ्रमण के दौरान धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों में गति लाने,शहर को व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है,आयुक्त ने सुबह पुनः एकलव्य खेल परिसर का निगम अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया,प्रभारी इंजीनियर व ठेकेदार को फटकार लगाते हुए गैलरी 1 व 2 में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शेड लगाने ग्राउंड में पड़े मलबे को पूर्ण रूप से सफाई करते हुए गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि आयुक्त विनय कुमार द्वारा शहर मे चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का एक-एक कर निरीक्षण किया जा रहा था इसी क्रम में पूर्व में एकलव्य खेल परिसर का निरीक्षण किया गया था जहा धीमी गति से चल रहे कार्य पर ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया गया था जिसका असर कार्य में तेजी देखा जा रहा।

सिटी पार्क का किया औचक निरीक्षण आयुक्त विनय कुमार द्वारा शहर के सभी तालाबों व गार्डन का निरीक्षण किया जा रहा इसी क्रम में विंध्यवासिनी मंदिर के समीप स्थित सिटी पार्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थता को देख संबंधित ठेकेदार पर नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी करने तथा गार्डन को सुबह खोलने व पूर्ण रूप से स्वच्छ रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता राजेश पदमवार,सहायक अभियंता एसआर सिन्हा,विजय मेहरा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी सचिंद्र थवाईत,उप अभियंता कामता नागेंद्र,कमलेश ठाकुर,आशीष शर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक देवेश चंदेल,हेमंत नेताम उपस्थित थे।

Exit mobile version