Home प्रदर्शन उदंती सीतानदी रिजर्व क्षेत्र में एक भी बाघ नहीं, 36 गांव को...

उदंती सीतानदी रिजर्व क्षेत्र में एक भी बाघ नहीं, 36 गांव को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं

धमतरी | उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व को निरस्त करने की मांग को लेकर 4 नवंबर को एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा | जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने बताया कि उदंती सीतानदी रिजर्व क्षेत्र में एक भी बाघ नहीं है | फिर भी शासन-प्रशासन द्वारा आज भी सीतानदी टाइगर रिजर्व को यथावत रखा गया है जिससे इस क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है | सिहावा विधानसभा क्षेत्र के लगभग 36 गांव सीतानदी टाइगर रिजर्व होने के कारण मूलभूत सुविधा सड़क, पुल पुलिया, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा से कोसों दूर है| इसलिए सीतानदी टाइगर रिजर्व को निरस्त करना जरूरी है| इसी मांग को लेकर 4 नवंबर को एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा | इस दौरान प्रदर्शनकारियों को मास्क लगाना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है|

Exit mobile version