धमतरी |भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के संरक्षक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के निर्देश पर राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर विधायक महासमुंद संसदीय सचिव ने स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियों को संचालित करने हेतु जिला धमतरी जिला मुख्य आयुक्त के पद पर आलोक जाधव को नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति 5 वर्ष तक की होगी ज्ञात हो कि इस पद पर आलोक जाधव की पुनः नियुक्ति की गई है यह नियुक्ति पूर्व में उनके बेहतर कार्य संचालन को ध्यान में रखकर किया गया है।
