Home Latest आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

धमतरी | कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है। नगरी तहसील के ग्राम हरदीभाठा की श्रीमती ललिता बाई की मृत्यु पानी में डूबने की वजह से हो गई। फलस्वरूप उनकी पुत्री सुरेखा ध्रुव को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Exit mobile version