Home Latest आयुष योगा वेलनेस सेंटर धमतरी में कराया गया योगाभ्यास

आयुष योगा वेलनेस सेंटर धमतरी में कराया गया योगाभ्यास

धमतरी | आयुष योगा वेलनेस सेंटर धमतरी में निःशुल्क योग शिविर का आयोजन सुबह 6 से 8 बजे तक लगातार किया जा रहा है। इस दौरान मानसिक तनाव, कमजोर पाचन तंत्र, फेफड़ा, मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति, सर्वाइकल, कमर, पीठ, हाथ-पैर दर्द और मधुमेह से राहत दिलाने वाले योगाभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही नियमित रूप से योगाभ्यास करने और योग के उद्देश्य की बारिकी से जानकारी दी जा रही है।

इसके अलावा प्राणायाम में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी एवं शीतली प्राणायाम का अभ्यास के जरिए मन को शांत रखने के तरीके भी बताए जा रहे तथा योग के अंत में अंकुरित अनाज का वितरण किया जा रहा है। योग चिकित्सक डॉ. रेवती नेताम के मार्गदर्शन में योग सहायिका रुचि साहू ने प्रत्येक आसन करके उपस्थितों को दिखाया।

Exit mobile version