Home Uncategorized आपसी विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

आपसी विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

धमतरी (राजेश रायचुरा ) पति ने की पत्नी की हत्या  इस हत्या के पीछे पति पत्नी का आपसी विवाद है | पति ने हसिया से वार कर अपनी पत्नी की जान ली  है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसागर पारा निवासी फुलकेसरी बाई कुर्रे पति प्रमोद कुर्रे उम्र 34 साल जो की नगर निगम में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में काम करती थी पति प्रमोद कुछ दिन पहले दूसरी अन्य महिला को अपने घर ले आया

जिससे फुलकेसरी बाई कुर्रे नाराज़ हो गई और अपने परिचित महिला जो की महिमा सागर वार्ड निवासी है जिसके वहा जाकर रात रुक गई तो शनिवार सुबह सुबह प्रमोद उसको मना कर वापस अपने साथ रहने के लिए लेने गया पर  मृतिका फुलकेसरी बाई कुर्रे नहीं मानी ओर उनके बीच नोक झोक हो गई और  आवेश में आकर प्रमोद ने वही रखे हसिया एवं सील पत्थर से अपनी पत्नी को मार दिया पुलिस ने प्रमोद को गिरफ्तार करन्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर, डीएसपी रागिनी तिवारी, थाना प्रभारी नवनीत पाटिल, सब इंस्पेक्टर रमेश साहू,एचआर वर्मा ,सुखेन नायक, एएसआई संतोषी नेताम,संतोष कोमरा सहित पुलिस स्टाफ वहा पहुच कर जाँच में जुट गए थे | आरोपी प्रमोद कुमार कुर्रे पिता स्वर्गीय सुखराम कुर्रे उम्र 36 वर्ष साकिन रामसागर पारा सतनामी मोहल्ला पीपल झाड़ के पास धमतरी जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Exit mobile version