Home Local आन जाॅब ट्रेनिंग करने के इच्छुक युवकों से मंगाए गए आवेदन

आन जाॅब ट्रेनिंग करने के इच्छुक युवकों से मंगाए गए आवेदन

 धमतरी | गुजरात के हंसलपुर में स्थित सुजुकी मोटर के तहत संचालित टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेस में आन जाॅब ट्रेनिंग के लिए दसवीं एवं बारहवीं पास युवाओं की जरूरत है। जिला कौशल विकास अधिकारी ने बताया कि जिले के 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत के प्रथम तल में स्थित जिला कौशल विकास प्राधिकरण से सम्पर्क कर सकते हैं।

बताया गया है कि आन जाॅब ट्रेनिंग में 10600 रूपए मासिक वेतन सहित जीवन बीमा, भोजन, आवास की सुविधा कम दर पर उपलब्ध रहेगा।

 

Exit mobile version