कोरोना की मार
धमतरी । कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन ने ऑटो चालक की कमर तोड दी है। लॉक डाउन के चलते ऑटो का परिवहन मार्च से बंद है। हालांकि सरकार ने ऑटो चलाने की छूट दी है लेकिन सड़क पर को कोई सवारी नहीं मिल रहे हैं | कभी कभार एक दो सवारी मिल जाती हैं । इसे डीजल का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है ।कई आटो चालक ऐसे भी हैं जिनकी परिवार की गाड़ी स्कूलों में बच्चों को लाने ले जाने से चलती थी | चूंकि कोरोना के कारण स्कूल अभी बंद है। ऐसे मैं उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है । कोरोना काल को देखते हुए कई ऑटो चालको ने अपने परिवार की गाड़ी खींचने के लिए अपना व्यवसाय ही बदल दिया है ।
