Home Latest आउटरीच अभियान में प्रदेश स्तर पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी अव्वल, जिला...

आउटरीच अभियान में प्रदेश स्तर पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी अव्वल, जिला अध्यक्ष का किया गया सम्मान

धमतरी |प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारीयो व समस्त जिला अध्यक्षों की बैठक लेकर संगठन के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई. इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे आउटरीच अभियान के तहत सभी जिलों के द्वारा किए गए सर्वे रिपोर्ट की समीक्षा किया गया जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा सबसे अधिक सर्वे कर प्रदेश स्तर पर अव्वल स्थान प्राप्त किया गया

सबसे अधिक सर्वे करने के लिए जिला अध्यक्ष शरद लोहाना का सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने प्रदेश स्तर पर अव्वल आने पर बताया कि प्रदेश कांग्रेस से प्राप्त निर्देशो का कड़ाई से पालन किया गया, ब्लॉक संगठन के प्रभारी बनाकर सभी ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा कोरोना योद्धा व कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर व्यापक स्तर पर सर्वे किया गया. जिसका जिला स्तर पर सतत निरीक्षण किया गया. सभी ब्लॉक अध्यक्षों वह कार्यकर्ताओं का मेहनत का परिणाम है कि जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।

Exit mobile version