
धमतरी | नया बस स्टैंड के पीछे ओरियो लॉज के कमरे में आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत पर रुपए का दांव लगाकर मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहे चार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है | पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानु के निर्देश पर पर थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर तकनीकी सेल की संयुक्त टीम गठित कर यह कार्यवाही की गई | मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि नया बस स्टैंड के पीछे ओरियो लॉज में सट्टा चल रहा है | पुलिस ने दबिश देकर लाज के कमरे में 4 व्यक्ति टीवी और अपने मोबाइल के माध्यम से सनराइजर्स हैदराबाद विरुद्ध राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल
इसी प्रकार कोतवाली पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर अंकों के आधार पर रुपए पैसे के हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा जुआ खिलाते हुए मंगल भवन मराठा पारा धमतरी के पास रामकुमार