Home Latest आंवला पूजन कर बाल दिवस मनाया

आंवला पूजन कर बाल दिवस मनाया

धमतरी | माध्यमिक शाला परसतराई विकासखंड धमतरी में बाल दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों के द्वारा बच्चों के भाल पर तिलक लगाकर स्वागत कर नेवता भोजन दिया गया श्रीमती केशर शांडिल्य शिक्षिका के नेतृत्व में आंवला पूजन कर बच्चों को कार्तिक महीना में प्रकृति की पूजन पर्व की महत्वता

जैसे चांद की पूजा गोवर्धन पर्वत की पूजा सूरज की पूजा तुलसी पूजा आंवला पूजा एवं प्रकृति का संदेश देते हुए जानकारी प्रदान किया गया सभी बच्चों एवं शिक्षकों के सहयोग से बने विविध व्यंजन का खूब आनंद उठाएं बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों एवं प्रधान पाठक टी आर साहू ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किए । इस तरह से बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ आयोजन संपन्न हुआ ।

Exit mobile version