Home Latest आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 3 अक्टूबर...

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 3 अक्टूबर तक

धमतरी | एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी के तहत 27 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आगामी 3 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें ग्राम पंचायत डोकाल के आंगनबाड़ी केन्द्र बाम्हनबाहरा, ग्राम पंचायत सियारीनाला के झिपाटोला, जामनाला, गुडरापारा, ग्राम पंचायत बगरूमनाला के फुडहरधाप, कवाचीपारा, खल्लारी के बुड़रापारा, केरेगांव के हर्राकोठी, चिंवर्री के टिकरापारा, लिटीपारा, गट्टासिल्ली के स्थापनापारा, डोंगरडुला के कोटाभर्री, करैहा के नयापारा, सेमरा के भेजरीरावन, घठुला के कुम्हारपारा, खल्लारी के जोगीबिरदो, कुगेरा के नयापारा, गढ़डोंगरी मा. के नचकारपारा, मुकुन्दपुर के भतकापारा, बाजार कुर्रीडीह के पीपरछेड़ी उपरपारा, सियादेही के पथर्रीडीह, दुगली के आवासपारा, भोथली के गीतकारमुड़ा, जबर्रा के रतावाडीही, कौहाबाहरा के पालगांव, बिरगुड़ी के केन्द्र क्रमांक एक और ग्राम पंचायत गुहाननाला के आंगनबाड़ी केन्द्र गुहाननाला शामिल है।परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी ने बताया कि आवेदन पत्र सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, नगरी में जमा किया जा सकता है। इसके लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष और जिस ग्राम अथवा वार्ड के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है, उसी वार्ड की निवासी आवेदन कर सकती हैं।

Exit mobile version