धमतरी| विधायक रंजना साहू ने कहा कि मानसून की विदाई पर जो बारिश हो रही है वह किसानों के लिए आफत बन गई है। किसानों के माथे में चिंता की लकीरें स्पष्ट दिखाई देने लगी है। बारिश व हवा के कारण किसानों की फसल जमीन पर लेट गई है | इससे धान की बाली में बदरा आने की पूर्ण संभावना है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा| फिर से किसान कर्ज के बोझ तले दब जायेंगे | उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न बीमा कंपनियों के माध्यम से फसल 