Home Uncategorized अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही

अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही

थाना मगरलोड पुलिस द्वारा की गई अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही

दोंनो आरोपियों से 39 पौवा मशाला एवं देशी प्लेन शराब किमती 3120/- रूपये एवं बिक्री रकम 850/-रुपये,जुमला 3970/-रूपये किया गया जब्त

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत,अलग- अलग जगहों पर की गई कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर सभी अनुभागों में अवैध शराब जुआ, सट्टा के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  इसी तारतम्य में थाना प्रभारी मगरलोड को मुखबीर से सूचना मिली की दो अलग अलग जगहों पर दो व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब बिक्री कर रहे है कि तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु तत्काल स्टॉफ रवाना कर ग्राम भोथीडीह के पास संदेही व्यक्तियों को पकड़ कर पुछताछ किया जो अपना मेघनाथ चेलक पिता स्व.कार्तिक राम चेलक उम्र 46 साल साकीन नवागांव,थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.) को घेराबंदी करते हुये अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी मेघनाथ चेलक के पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक छोला में 18 नग देशी प्लेन पौवा प्रत्येक में 180-180 ML शराब भरी हुई सीलबंद कुल 3.240 लीटर किमती करीबन 1440/-रूपये बिक्री रकम 500/- रूपये कुल जुमला कीमती 1940/- रूपये किये जप्त थाना मगरलोड मे अप. क्रमांक 99/24 धारा 34 (1) ख आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

दूसरी कार्यवाही-ग्राम नवागांव के आरोपी टानिक राम साहू पिता स्व.भुवन राम साहू उम्र 53 वर्ष निवासी नवागांव थाना मगरलोड को पकड़कर विधिवत तलाशी उपरांत आरोपी के कब्जे से 21 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 3.780 लीटर कीमती करीबन 1680/-रूपये एवं शराब बिकी रकम 350/- रूपये जुमला 2030/- रूपये किये जप्त थाना मगरलोड मे अप क्रमांक 100/24 धारा 34 (1) ख एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
आरोपीगण-

01 मेघनाथ चेलक पिता स्व.कार्तिक राम चेलक उम्र 46 साल साकीन नवागांव,थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)

 – टानिक राम साहू पिता स्व.भुवन राम साहू उम्र 53 वर्ष निवासी नवागाव,थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक राजेश जगत ,सउनि.धनीराम नेताम, प्रआर.दीनू मार्कण्डे ज़ैतराम जोगी,आर.नवीन टंडन, गोविन्दा धृतलहरे ,राजेन्द्र कत्लम, राकेश साहू, विमल पटेल, सैनिक धर्मराज निषाद,भेस सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version