Home Latest अवैध शराब बिक्री करते आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

अवैध शराब बिक्री करते आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

 आरोपी से 21 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम कुल1890/- रू०जप्त कर,आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत किया गया अपराध दर्ज

धमतरी | एसपी. के.निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बलियारा सत्तार पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर अर्जुनी पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में शराब बेचते मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम कल्याण सिंह कंवर पिता स्व. कंवर सिंह, उम्र 66 वर्ष, निवासी बलियारा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक थैले में रखी हुई कुल 21 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक में 180 एमएल), कुल कीमत 1680/-रूपये तथा बिक्री की नकद रकम 210/-रूपये,कुल 1890/- रूपये गवाहों के समक्ष बरामद की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34(ए) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम-: कल्याण सिंह कंवर पिता स्व. कंवर सिंह, उम्र 66 वर्ष, निवासी बलियारा, थाना अर्जुनी,जिला धमतरी(छ.ग.) धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है, और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version