Home Uncategorized अवैध रुप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी के विरुद्ध की गई...

अवैध रुप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

धमतरी पुलिस,थाना सिटी कोतवाली द्वारा सुभाष नगर कांटा तालाब के पास अवैध रुप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही, आरोपी से कुल 23 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1840/- रूपये एवं बिक्री रकम 300/- रूपये जुमला 2140/- रूपये जप्त कर,धारा 34 (1)(ख)आब०एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही

धमतरी | पुलिस थाना कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली की सुभाष नगर कांटा तालाब पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा हैं की सूचना के आधार पर सुभाष नगर कांटा तालाब के पास कोतवाली पुलिस द्वारा शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी महेन्द्र देवांगन पिता शिवकुमार उम्र 35 वर्ष सा० सुभाष नगर वार्ड धमतरी के पास धमतरी के कब्जे से थैले के अंदर 23 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1840/- रूपये एवं बिक्री रकम 300/- रुपये जुमला रकम 2140/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 34 (1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
आरोपी का नाम-: महेन्द्र देवांगन पिता शिवकुमार उम्र 35 वर्ष सा० सुभाष नगर वार्ड खम्हन बाड़ी धमतरी,थाना कोतवाली धमतरी ,जिला- धमतरी (छ०ग०) सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली से सउनि. जामवंत देशमुख, आर.रंजित कुर्रे,सहित कोतवाली पुलिस का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version