Home Latest अवकाश के दिन भी टीम ने पकड़े आवारा पशु रोज़ाना रात में...

अवकाश के दिन भी टीम ने पकड़े आवारा पशु रोज़ाना रात में निकल रही है पशु पकड़ने टीम

आवारा मवेशियों के ख़िलाफ़ धरपकड़ अभियान तेज

अधिकारी और कर्मचारियों की भी लगाई गई ड्यूटी

धमतरी | निगम क्षेत्र में काऊ कैचर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सड़क पर बैठे मवेशियों को पकड़ने का काम निगम द्वारा लगातार किया जा रहा है। आयुक्त विनय पोयाम के निर्देश एवं उपायुक्त पीसी सार्वा के मार्गदर्शन मे काऊ कैचर टीम अवकाश के दिन टीम रोज़ाना रात में आवारा पशु पकडने निकल रही है,अधिकारी और कर्मचारियों की भी लगाई गई ड्यूटी,रात मे अभियान चलाकर शहर के विभिन्न मार्गो से मवेशियों को पकडा़ जा रहा है।

रविवार की कार्यवाही अंबेडकर चौक से अर्जुनी मोड तक सड़क पर बैठे मवेशियों को पकडा़ गया,एफसीआई गोदाम एंव बिजली आफिस पास लावारिस हालत में बैठे कुल 30 मवेशियों को पड़कर अर्जुनी स्थित कांजी हाउस में रखा गया,यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगा। इस अभियान मे काऊ कैचर टीम प्रभारी चैतन्य सिंह चंदेल,गौठान प्रभारी दीपक पांडे,श्यामू सोना, बंसी दीप,गोविंद पात्रे,कुश नायक,निकेतन यादव,योगेश रजक,संजय यादव,अनिल चौरे,करण महार,यातायात विभाग से प्रधान आरक्षक उत्तम साहू,शेषनारायण पटेल,सहित निगम कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version