Home Latest अर्जुनी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को...

अर्जुनी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध धारा 452, 354 भादवि 08 पाक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही

धमतरी | जिसके तारतम्य में 12 अक्टूबर को आरोपी पतातलाश हेतु लगाये गये मुखबीर से सूचना मिला कि थाना अर्जुनी के अपराध क्रमांक 243 / 21 धारा 452, 354 भादवि0 08 पाक्सो एक्ट के आरोपी धमतरी बस स्टैण्ड मे पाऊडर बेचते घुम रहा है कि सूचना पर रवाना हुआ था जो मिलने पर थाना लाकर ग्राम मुजगहन मे पाऊडर बेचने के बहाने घर मे घुसकर नाबलिक के साथ छेडछाड करने की रिर्पोट पर पंजीबध्द अपराध की पीड़िता से गवाहों के समक्ष आरोपी का शिनाख्ती कार्यवाही कराया गया जो वही व्यक्ति का सही पहचान होना व आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर दिनांक 12.10.22 के 13:15 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी का विगत 01 वर्षो से लगातार पतातलाश किया जा रहा था।

नाम आरोपी – भीम मंडल पिता स्वः रामस्वरूप मंडल उम्र 58 वर्ष सा० लपटोलिया झिकटिया थाना महेशखुट जिला खगडिया बिहार।

प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक श्री गगन बाजपेई, उनि. सुखेन नायक एवं थाना के अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version