Home Latest अमानत में खयानत कर लाखों रुपए लेकर फरार होने वाले दोनों आरोपी...

अमानत में खयानत कर लाखों रुपए लेकर फरार होने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 04 लाख रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

थाना सिटी कोतवाली व तकनीकी साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही

धमतरी|  पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमानत में खयानत के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है  शिव चौक निवासी  आकाश मिश्रा पिता स्वर्गीय दीपक मिश्रा ने थाना सिटी कोतवाली धमतरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके साथी निखिल पंसारी उर्फ अंचल एवं श्रवण यादव उर्फ रानू को दिनांक 02 जून  को अपने रिश्तेदार के पास  05 लाख रुपये नगद लेने के लिए भेजा था जो 05 लाख रुपये नगद लेकर वापस  आकाश मिश्रा के पास न आकर बेईमानी पूर्वक नगदी रकम लेकर भाग गए कि प्रार्थी के लिखित रिपोर्ट पर आरोपी निखिल पंसारी उर्फ अंचल एवं श्रवण यादव उर्फ रानू के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 250/20 धारा 406, 34 कायम कर विवेचना में लिया गया।

इसी बीच विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली की दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से धमतरी की ओर आ रहे हैं जिस पर संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा सोरिद नाला के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों के मोटरसाइकिल से आने पर उन्हें रोककर उनका नाम पता पूछा, जिन्होंने अपना नाम निखिल पंसारी उर्फ अंचल एवं श्रवण यादव उर्फ रानू बताएं, जिन्हें हिरासत में लेकर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनो अपराध स्वीकार करते हुए 05 लाख रुपये में से 01 लाख रुपये खर्च हो जाना व 04 लाख रुपये अपने पास रखे होना कबूल किए, जिनके कब्जे से 04 लाख रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल  जप्त कर  गिरफ्तार किया गया |

Exit mobile version