Home Latest अपने जीवन में किसी को दुख न पहुंचाने का संकल्प लेने वाला...

अपने जीवन में किसी को दुख न पहुंचाने का संकल्प लेने वाला व्यक्ति ही मुक्ति पा सकता है – रंजना साहू

पितृपक्ष पर बागतराई एवं रांवा में आयोजित अखंड रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक रंजना साहू

धमतरी | पूरा क्षेत्र भक्तिमय से गुंजायमान है, पितृपक्ष के पावन अवसर पर अंचल के अनेक स्थानों में भगवान की भक्ति करते हुए रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसी तरह ग्राम रांवा एवं बागतराई में दो दिवसीय अखंड रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से समिति द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल होकर रामधुनी का श्रवण की। विधायक ने प्रभु श्रीराम की पुजा अर्चना कर कहा कि भगवान को चंदन, पुष्प अर्पण करने से कोई भक्ति पूर्ण नहीं होती है, अपितु यह प्रभु के प्रति भक्ति करने की एक प्रक्रिया मात्र है। प्रभु के प्रति भक्ति तो तब ही होती है जब हमारे अंतर्मन में भक्तिभाव जागता है। ईश्वर सब में है। विधायक ने आगे कहा कि किसी को दुख पहुंचे, ऐसा आचरण नहीं करना चाहिए हमें, अपने जीवन में किसी को दुख न पहुंचाने का संकल्प लेने वाला व्यक्ति ही मुक्ति पा सकता है। जो दूसरों की खुशी में सुख खोजता है, वास्तव में वही सच्चा प्रभु का भक्त है।

जो दूसरों को सुख बांटता है, ऐसा व्यक्ति भगवान को सबसे प्रिय होते है। इसलिए सदैव हमें अपने आचरण में शुद्धता रखनी चाहिए। आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु ने बताया कि मानव जीवन में ईमानदारी से कर्म करना ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू ने भगवान श्रीराम को मानवीय जीवन का आदर्श बताया। इस अवसर पर जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, पुर्व जनपद सदस्य शंकर सिंहा, नरेंद्र साहू, पुनाराम साहू, मुनाराम साहू जीवन लाल साहू, पंचम राम साहू, कुलेश्वर सिन्हा, मोहन साहू, लखन साहू, जीवराज साहू, लाल चंद साहू, दानी राम साहू, नाराद राम सिन्हा, यादव राम साहू, प्रभु राम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में श्रोता गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version