Home Local अपनी लाडली के जन्मदिन पर पिता ने दिया जिला अस्पताल को गीजर 

अपनी लाडली के जन्मदिन पर पिता ने दिया जिला अस्पताल को गीजर 

 

धमतरी। ’छवि जैन राखेचा’ के 5 वें जन्मदिन के अवसर पर राखेचा परिवार द्वारा जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं एवं अन्य मरीजों को गर्म पानी की सुविधा हेतु ’50 लीटर का गीज़र प्रदान किया एवं मरीजो को ’फल’वितरित किया गया ! जन्मदिन मनाने के अपने अपने तरीके है वही राखेचा परिवार अपने बच्चों का जन्मदि नए वृक्षारोपणए कॉपी पेंसिल वितरण  अनाथालय में बच्चों को भोजन करा के मनाते आ रहे है ! इस तरह जन्मदिन मनाने का उद्देश्य यही है कि छोटे बड़े का भेद भुलाकर आपस में खुशियों को बांटना व लोगों के सुख.दुख में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना है ! जन्मोत्सव के कार्यक्रम में डॉ मूर्ति ,डॉ खालसा ,सुनील कुंडेटकर, शांतिलाल राखेचा ,सुशीला देवी राखेचा नरेश राखेचा, मितेश राखेचा, सृष्टि राखेचा ,छवि राखेचा व सोहम राखेचा उपस्थित रहे !!

Exit mobile version