Home Latest अग्निवीर परीक्षा के निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाईन आवेदन 30 अप्रैल तक

अग्निवीर परीक्षा के निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाईन आवेदन 30 अप्रैल तक

धमतरी | जिले के ऐसे युवा जिन्होंने भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा किए हैं, वे परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग के लिए 30 अप्रैल तक रोजगार विभाग के अधिकारिक पोर्टल http://www.erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवाओं को 4 जून तक एक माह के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। उम्मीदवार चयन के लिए कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा जून में संभावित है। इसके बाद शारीरिक दक्षता एवं चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के फोन नंबर 07722230019 अथवा empdhamtari@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा युवाओं से इस निःशुल्क प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।

Exit mobile version