
नई दिल्ली| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगले साल की शुरुआत में भारत में वैक्सीन आने की संभावना है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक से ज्यादा सोर्स से वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है. बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब दो वैक्सीन का ट्रायल भारत में रुक गया है. डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ”हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में हमें एक से अधिक स्रोतों से देश में वैक्सीन मिल जाएगी. हमारे विशेषज्ञ पहले से ही देश में वैक्सीन के वितरण की