Home प्रदर्शन हाथरस की घटना से पूरा देश शर्मशार, जिला महिला कांग्रेस ने योगी सरकार को भंग करने की...

हाथरस की घटना से पूरा देश शर्मशार, जिला महिला कांग्रेस ने योगी सरकार को भंग करने की मांग की

धमतरी | उत्तरप्रदेश के हाथरस में  एक विशेष  समुदाय की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप एवं उनकी हत्या से पूरे  देश में आक्रोश है | दोषियों को कड़ी सजा देने की आवाज  हर तरफ  से उठ रही है | जिला महिला  कांग्रेस  ने इस  घटना  की  तीखी निंदा की |  महिला कार्यकर्ताओं ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी वाली भाजपा सरकार को तत्काल भंग करने की मांग की है | इस सम्बन्ध में एसडीएम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौंपा |महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटीयार,  जिला पंचायत  अध्यक्ष कान्ति  कंवर ने कहा  कि  हाथरस में  हुई  घटना से  पूरा देश शर्मशार  है |आज पूरे देश में इसकी भर्त्सना हो रही है | एक  विशेष  समुदाय की की बेटी  से सामुहिक अनाचार कर अपराधियों ने उनकी जीभ काट दी  गई | उन्होंने आगे कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार के संरक्षण में यह वारदात घटित  हुई है | यहां की सरकार ने प्रजातंत्र और देश के संविधान के विरुद्ध पीड़िता के शव को बिना परजिनों की उपस्थिति एवं सहमति के बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार रात्रिकाल में किसी भी मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाता किंतु सच का सामना न करने वाली उत्तरप्रदेश  की पुलिस ने यह कदम उठाकर धार्मिक संस्कारों को भी धूमिल करने का प्रयास किया है। पुलिस की बर्बरता इतनी बढ़ गई है कि मीडिया वालों को भी परिवार वालो से मिलने  नहीं दिया गया | उनके घर जाने वाले सभी सस्ते में पुलिस की तैनाती कर दी गई | उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं रह गई है | मुख्यमंत्री योगी पीड़ित परिवार को सहयोग करने का झूठा दिलासा दे रही है। डीएम परिवारवालों को अपना बयान बदलने की धमकी दे रहे है | उन्होंने  हाथरस के जिला दण्डाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को बर्खास्त करने की मांग की है | उन्होंने आगे कहा कि  14 सितम्बर के बाद परिजन द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही किया  जाना अनेको संदेहो को जन्म देता  है। यहां की घटना ने नारी जाति को अपमानित किया है। जो प्रजातंत्र एवं देश के सविधान के खिलाफ है। उत्तरप्रदेश में एक माह के भीतर ही आजमगढ़, अलीगढ़, भदोही तथा बलरामपुर आदि जिलो में सामूहिक बलात्कार एवं हत्या की घटनाएं हुई है। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस घटना की  निंदा करते हुए  मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी वाली भाजपा सरकार को तत्काल बर्खास्त करने तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन के जिम्मेदारअधिकारियों पर “एट्रो सिटी एक्ट के तहत कार्यवाही कर अपराधियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने की मांग की है | उन्होंने एसडीएम को  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौंपा | इस अवसर पर महिला कांग्रेस की  जिला अध्यक्ष सूर्य प्रभा चेटीयार,  जिला पंचायत अध्यक्ष कान्ति  कंवर,  महापौर  विजय देवांगन, जिला अध्यक्ष शरद लोहाना , प्रेमा बाई  साहू ,  संतोषी निषाद , मीना  बंजारे, मुकेश कोसरे, नरेन्द्र सोनवानी, अवेश  हाशमी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के  पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता मौजूद थे|

error: Content is protected !!
Exit mobile version