स्व. हरदेव सिन्हा की पत्नी ने नौकरी के लिए शासन से लगाई गुहार

515

पति  की मौत के बाद परिवार आर्थिक तंगी से  जूझ रहा 

धमतरी। जिले के धमतरी विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत तेलिनसत्ती निवासी बसंतीबाई सिन्हा मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं थीं। बसंती बाई ने शासन से नौकरी दिलवाने की गुहार लगाई है। हरदेव सिन्हा की मौत हो जाने के कारण वह अपने 2 बच्चों का पेट भरने और घर चलाने में असमर्थ है। बता दें कि 29 जून को हरदेव सिन्हा ने सीएम हाउस के सामने अपने आप को आग लगाकर जान देने की कोशिश की थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 दिनों के इलाज के बाद हरदेव सिन्हा ने दम तोड़ दिया था, जिसके चलते उसकी पत्नी और बच्चे अनाथ हो गए हैं।

अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए बसंतीबाई द्वारा कलेक्ट्रेट में आकर नौकरी के लिए गुहार लगाई है। वही इससे पहले जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी के द्वारा 100000 की सहायता राशि प्रदान की गई थी और धमतरी बीजेपी संगठन के द्वारा 50,000 की राशि प्रदान की गई थी। बसंती बाई का कहना है कि अब तक शासन से कोई मदद नही मिली है।