सालभर से पीएम आवास योजना बंद, जर्जर मकान में रहने की मजबूरी, कलेक्टर से लगाई गुहार   

418

धमतरी |सालभर से बंद पीएम आवास योजना को प्रारंभ करने की मांग को लेकर नवागांव  वार्ड  के रहवासी अवैश हाशमी के नेतृत्व में कलेक्टोरेट पहुंचे| उनका कहना है कि कई हितग्राही  पीएम आवास योजना से वंचित है | ऐसे में उन्हें जर्जर मकान में रहना पड़ रहा है| कलेक्टर को  पार्षद अवैश हाशमी ने बताया कि शहर के 40 वार्डो के 600-700 झुग्गी झोपड़ी में निवासरत  परिवारों की नगर निगम में जमीन का पट्टा  एवं आधार कार्ड, फार्म जमा कर सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई  है| महापौर विजय देवांगन ने भी सम्बन्धित अधिकारी को जल्द कार्यवाही करने कहा है जिस पर नगर निगम की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है| लेकिन एक साल से पीएम आवास योजना बंद होने से झुग्गी झोपड़ी परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |  गरीब परिवार नगर निगम का  एक साल से चक्कर काट रहे है| बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता है | कई घरों में पानी भर जाता है | जर्जर मकानों  से  हादसे का डर  सदा बना हुआ है।उन्होंने आगे कहा कि कई लोगों का आवास स्वीकृत होने के बावजूद उन्हें मकान निर्माण नही करने कहा गया|  केंद्र से पैसा नहीं आने की  बात कही  जा रही है | स्वीकृत होने के बावजूद  कई लोग डर से मकान निर्माण नही कर रहे है ।वार्डवासियों ने केंद्र शासन द्वारा एक साल से बंद पीएम आवास योजना को  प्रारंभ कर  पात्र  हितग्राहियों को  पीएम आवास का  लाभ दिलाने की  मांग कलेक्टर से की है |उनकी बातों को सुनने के बाद कलेक्टर ने उचित कार्यवाही का  आश्वासन दिया | इस अवसर पर गीता मानिकपुरी, अश्रिफुन्नीशा, सरोज साहू, गीता साहू, शफीक खान, बिरझा ध्रुव, खतीजा बेगम, नूर कुरैशी, रौशन बी, सेवती साहू, मुमताज़ बेगम, इशरत बेगम, सरोज बाई, यास्मीन, शरीफा बानो, सतरूपा बाई, रमौतीन ध्रुव, तौफीक खान, असलम, शेख अफ़ज़ल, उर्मिला निषाद, मोहर्रम बेगम, जानकी फुटान, कुमारी बाई, प्रदीप साहू, बीना साहू, ईश्वरी बाई , टोकानन्द, गोमती यादव मौजूद थे |