सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा का धमतरी आगमन पर होगा भव्य स्वागत, कार्यक्रम की तैयारी में जुटे समाजजन

423

धमतरी |सर्व ब्राह्मण समाज का गठन छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के बाद किया गया | संगठन ने अपने सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यों से अनेक क्षेत्र में बहुमूल्य कार्य किया | फलस्वरूप प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में ब्राह्मण समाज को नई दशा और दिशा देने के कारण आज छत्तीसगढ़ से बाहर पूरे देश में संगठन का विस्तार कर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज की नींव रखी गई हैं|

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ललित मिश्रा का प्रथम धमतरी आगमन होने जा रहा है जिसे लेकर सम्पूर्ण धमतरी के ब्राह्मण समाज द्वारा वृहद तैयारी की जा रही है| 22 नवंबर को दोपहर 2 बजे युवा मंच द्वारा मकई शहर के हृदय स्थल मकई चौक में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है जिसके पश्चात स्थानीय परशुराम चौक में माल्यार्पण किया जायेगा | नवनिर्वाचित महिला मंच का शपथ ग्रहण समारोह, सम्मान समारोह एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है| बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यो का दायित्व पदाधिकारियों को सौंपा गया| बैठक में मुख्य रूप से विक्रांत शर्मा, पीयूष पाण्डेय, महिला मंच जिलाध्यक्ष प्रभा मिश्रा, युवा मंच जिलाध्यक्ष युवराज शर्मा, ममता मिश्रा, बरखा शर्मा, अर्चना पाण्डेय, वंदना दीवान, सीमा चौबे, गौरी शर्मा, आदर्श शर्मा एवं सोशल मिडिया प्रभारी श्रीकांत तिवारी, प्राची शर्मा, शिखा मिश्रा, अपर्णा  शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे|