Home कार्यवाही …सब कुछ मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है, अब तो प्रदेश भी...

…सब कुछ मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है, अब तो प्रदेश भी संभल नहीं पा रहा

वरिष्ठ पत्रकार पर हमला को लेकर मुरारी यदु एवं दमयंती साहू ने लगाया आरोप  

धमतरी | भाजपा आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु ने कहा कि कांकेर जिले के निर्भिक व वरिष्ठ पत्रकार की सरेआम पिटाई की गई, जिसमें मुख्य रुप से सत्ता पक्ष के लोगों का हाथ है| उन्होंने  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाते  हुए कहा कि  यह  सब मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है और न ही मुख्यमंत्री से प्रदेश संभल पा रहा है। जिस तरह से पत्रकार साथियों के साथ यह घटना हुई है, वह घोर निंदनीय है |

हम जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं।जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दमयंती केशव साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह घटना मामूली घटना नही है | यह हौसला  कहां  से आ रहा है, जो एक नामी व निर्भिक पत्रकार को सरेआम मार रहे है। जिस तरह से इनके हौसले बुलंद दिख रहे है, लगता है आने वाले निकट भविष्य में  इससे भी बड़ी घटना घट सकती है ।  इस  घटना का  मुरारी यदु अध्यक्ष भाजपा मंडलआमदी, अमन राव, कीर्तन मीनपाल  महामंत्री भाजपा मंडल आमदी , दमयंती केशव साहू सदस्य जिला पंचायत धमतरी, हेमंत माला अध्यक्ष नगर पंचायत आमदी, तेजराम साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत आमदी,राकेश साहू ,केशव साहू, गौकरण साहू,  प्रीति  कुंभकार उपाध्यक्ष भाजपा मंडल आमदी, महेन्द्र चन्द्रकार कोषाध्यक्ष भाजपा मंडल आमदी, बसंत मीनपाल, वंदना साहू,सुनिती कार्ले, नामदेव मंत्री मंडल आमदी, उमानंद कुंभकार पार्षद, कोमल यादव पार्षद, प्रेम साहू पार्षद, लिखेश्वरी डोमार साहू पार्षद, लक्ष्मी जितेन्द्र पटेल पार्षद, नंदकुमार कोशरिया  पार्षद, मानिक राम साहू , राजू चन्द्रकार सभापति द्वय जनपद पंचायत धमतरी),जागेश्वर राकेश साहू, भुनेश्वरी साहू, चन्द्रकला बंजारे, प्रेमशंकर साहू, जागेश्वर साहू, सुरेश कुंभकार, नीलकंठ साहू, शिवप्रसाद साहू, फनेन्द्र प्रताप, राम रोशन ध्रुव खपरी सरपंच), खम्हन ध्रुव सरपंच पोटियाडीह, तेजराम, ईश्वर, बसंत, रोहित साहू, कमलेश्वर नेताम सरपंच रींवागहन,गोपाल साहू, परमेश्वर साहू, पुना राम, महेश साहू, नरेन्द्र साहू, बलराम, खम्हन लाल साहू सरपंच कुर्रा ,हिमकेश साहू,यशवंत, अमरसिंह, लक्ष्मी नारायण बंजारे सरपंच डोमा, नंदराम एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने  किया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version