शहर में फिर से चाकूबाजी, घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती

545

आरोपी फरार ,पुलिस  जांच में जुटी 

धमतरी | शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है | कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट ऑफिस वार्ड निवासी युवक पर एक अन्य युवक ने पीछे से उसके  कूल्हे  में  दो बार वार किया  हैं | उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया | जहां उनका उपचार जारी है|   पोस्ट ऑफिस वार्ड निवासी अब्दुल हबीब 20 वर्ष पिता अब्दुल हफीज एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है |

दोपहर 12:30 बजे वह लंच के लिए घर आ रहा था तभी पीछे से एक युवक ने उस चाकू से उस पर हमला किया | इस घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से फरार हो गया | परिजनों ने घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल लाया जहां उनका इलाज जारी है | घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी भावेश गौतम मौके पर पहुंचे |आरोपी की तलाश की जा रही है | घटना का कारण अज्ञात है|