Home कार्यक्रम विधायक अजय चंद्राकर ने किया प्रकृति वंदन

विधायक अजय चंद्राकर ने किया प्रकृति वंदन

कुरुद। प्रकृति को धन्यवाद देने तथा उसकी रक्षा का संकल्प लेने के लिए 30 अगस्त को  प्रकृति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम  हिन्दू  आध्यात्मिक और सेवा फाउन्डेशन’ तथा पर्यावरण गतिविधि के संयुक्त तत्वाधान में देश भर में मनाया गया।  पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने भी भाग लेकर पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लेते हुए प्रकृति का वंदन किया| श्री चंद्राकर एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने नगर पंचायत भखारा पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में पीपल, बरगद के पौधे व नीम वृक्ष का प्रकृति वंदन  किया |  इस अवसर पर अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रकृति का संवर्धन और उसके साथ सुमेल करके जीना  भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग रहा है। जब से सृष्टि की रचना हुई है, तब से मानव को प्रकृति ने सदैव कुछ न कुछ दिया है।

मनुष्य ने अपने बुद्धि-बल से विज्ञान और प्रौद्योगिकी द्वारा प्रगति की है, परन्तु मनुष्य को सदैव स्मरण रहना चाहिए कि उसके द्वारा प्रकृति का शोषण उस चरम सीमा तक न पहुंच जाए कि सारा संतुलन ही बिगड़ जाए। समाज के लोगों को प्रयास करना चाहिए कि उनके द्वारा रोजाना की जिंदगी में संचालित की जाने वाली गतिविधियों के कारण पर्यावरण पर कोई कुप्रभाव न पड़ें। तभी हम पर्यावरण पर संतुलन बनाए रखने में सक्षम होंगे और भावी पीढ़ी को शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण दे पाएंगे। इस अवसर पर भाजपा नेतागण भीमदेव साहू, रामगोपाल देवांगन, आनंद यदु, छत्रपाल बैस, हरख जैन, सतीश जैन, गौतम जैन, रोशन केला, झम्मन साहू, गिरिराज सोन, चोवाराम गंजीर, विष्णु साहू, पुष्पलता देवांगन, पूर्णिमा साहू, लोकेश सिन्हा, सुरेश अग्रवाल, दुलार सिन्हा, युगेश धीवर, सोमेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version