राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे  : रंजना साहू

453

धमतरी| प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री का दायित्व निभा चुके संवेदनशील व्यक्ति डॉक्टर रमन सिंह को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक रंजना साहू ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रदेश संगठन में योग्य व कुशल नेतृत्व को स्थान दिए जाने से पार्टी मजबूत होगी | उनके  नेतृत्व में पार्टी में तीव्र गतिशीलता आएगी |

श्रीमती साहू  ने आगे कहा कि सुलझा हुआ नेतृत्व ही विकास परक सोच का परिचायक होता है। रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुखी विकास हुआ है | प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है|  नियुक्त पदाधिकारियों को विधायक ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि प्रदेश सरकार की  नाकामियों को आमजनता के समक्ष  रखें | रंजना साहू ने जिले के कद्दावर नेता पूर्व केबिनेट मंत्री तथा विधायक अजय चन्द्राकर के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश सरकार के जनहित के विपरीत लेने वाले निर्णयों के मुखर आवाज बनने से कोई नही रोक सकता तथा प्रदेश में धमतरी जिले की उपस्थिति मजबूती के साथ दर्ज करेंगे  | श्रीमती साहू ने स्वयं को संगठन में स्थान तथा अन्य लोगो को भी प्रदेश स्तर पर कार्य करने का मौका दिये जाने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।