Home उपलब्धि रामू रोहरा बने प्रदेश के नेता

रामू रोहरा बने प्रदेश के नेता

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अपनी बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें धमतरी से कर्मठ, जुझारू भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामू रोहरा को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन मे विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थिति में अपने सक्षम नेतृत्व से जिले की 3 में 2 सीटो पर पार्टी का परचम लहराने वाले निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामू रोहरा को प्रदेश में स्थान मिलना वाजिब है और स्वागतयोग्य है। गौरतलब है कि श्री रोहरा पूर्व में पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष और सदस्यता अभियान प्रभारी का दायित्व बखूबी निभाया और भाजपा के संगठन को एकजुट रखने में उनकी अहम भूमिका रही। 

error: Content is protected !!
Exit mobile version