राज्य सरकार 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत करें : दमयंती साहू

508

धमतरी | जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू ने राज्य सरकार से 1 नवंबर से धान खरीदी करने की मांग की है|उन्होंने कहा कि अंचल में हरहूना किस्म का धान पककर तैयार है | 15 दिन बाद कटाई शुरू हो जाएगी| किसान इसे बांसपान की स्थिति कहते हैं| नवंबर माह के आते तक किसानों की आधे से ज्यादा फसल की कटाई हो जाएगी | किसानों के पास अपनी उपज को रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में जगह नहीं है| राज्य शासन द्वारा इस साल धान खरीदी की तिथि 1 दिसंबर से निर्धारित की है जबकि अक्टूबर माह के दूसरे पखवाड़े अर्ली वैरायटी किस्म के अधिकांश धान कट जाएंगे | 14 नवंबर को दीपावली का त्यौहार है| किसान अपनी फसल को बेचकर दीपावली त्यौहार मनाने की राह तक रही है | किसानों के हित को देखते हुए राज्य सरकार 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करें l