युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिंदूवादी हो, प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू से युवाओं ने मुलाकात कर रखी बात

355

धमतरी| भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के मार्गदर्शन में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में रायपुर शहर निवासी व तेजतर्रार युवा नेतृत्व हिंदूवादी अमित साहू को नई जिम्मेदारी दी गई | श्री साहू पूर्व में हिन्दू संगठन बजरंग दल में महानगर जिला संयोजक और भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारी का निर्वहन भी कर चुके है | वर्तमान में  धमतरी जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है जिसे लेकर युवाओ ने अपनी दावेदारी की है | कार्यकर्ताओ ने हिंदूवादी जिलाध्यक्ष की मांग की है| युवा संजय सिन्हा, नामदेव राय, खिलेश साहू, कृष्णा साहू, योगेश, डानु साहू, सोमेंद्र साहू ने  गत दिनों युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू से मुलाकात  की| युवाओ ने इस बार जिलाध्यक्ष के चुनाव में हिंदूवादी युवा को मौका देने की बात कही | युवाओ ने कहा कि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिंदूवादी होना चाहिए जो सभी को साथ लेकर चल सके एवं प्रदेश में हिंदुओ की आस्था के ऊपर जो प्रतिघात शासन द्वारा किया जा रहा है उसका खुलकर विरोध किया जा सके |