Home प्रदर्शन मंत्री के बेतुका बयान से बिफरे भाजयुमो ने फूंका पुतला, कहा यह...

मंत्री के बेतुका बयान से बिफरे भाजयुमो ने फूंका पुतला, कहा यह महिलाओं का अपमान

धमतरी | भारतीय जनता युवा मोर्चा पुलिस की तगड़ी व्यवस्था के बाद भी मंत्री शिव डहरिया का पुतला फूंकने में सफल हो गये | इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई |  भाजपा जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने कहा कि राज्य सरकार का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है| बलरामपुर में नाबालिग से अनाचार की घटना हुई है | ऐसे समय में मंत्री का बेतुका बयान  दुर्भाग्यपूर्ण है|अभी तक राज्य सरकार का कोई भी मंत्री पीड़ित परिवार से मिलने बलरामपुर नहीं गया लेकिन जहाँ चुनाव होने हैं कांग्रेस वहीं राजनीति करती है | जनता से कोई हमदर्दी नहीं है|  युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजीव सिन्हा ने कहा कि लगातार प्रदेश में हत्या, रेप के मामले बढ़ रहे हैं| सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है |कुछ दिन पूर्व बलरामपुर में नाबालिग से बलात्कार हुआ| ऐसे समय में कांग्रेस सरकार के मंत्री शिव डहरिया ने हाथरस और छत्तीसगढ़ की घटना की  तुलना करते हुई यहां की घटना को छोटी बताया | ऐसा शर्मनाक, गैर जिम्मेदाराना बयान देकर  उन्होंने समस्त नारियों का अपमान किया है| युवा मोर्चा हर स्थिति में नारी के सम्मान में खड़ा है| कांग्रेस ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी बंद कर जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री कविंद्र जैन, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, पार्षद नीलू डागा, सरिता असाई, विजय मोटवानी, हेमंत बंजारे, रितेश नेताम, मिथलेश सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, सदस्य पिंकू साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्वती वाधवानी, कल्पना रणसिंग, महावीरचोपड़ा, नीलेश लुनिया, कीर्तन मिनपाल, लक्की डागा, अभिषेक शर्मा, देवेश अग्रवाल,रामकृष्ण मंडावी, मिश्रीलाल पटेल, कुलेश सोनी,आशीष शर्मा, कैलाश सोनकर, दिग्विजय सिंह ध्रुव, कोमल सार्वा, यश साहू, दीपक लालवानी, अविनाश दुबे, चिराग आथा, टिक्की देवांगन, गोविंदा सोनी, उमेश देवांगन,अमित सोना, जय हिंदूजा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित  थे |

error: Content is protected !!
Exit mobile version