भाजयुमो ने मोदी का जन्मदिन श्रमेव जयते के रूप में मनाया 

409

जिलेभर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धाओं व सफाई कर्मियों का सम्मान एवं मास्क वितरण किया

धमतरी| भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा के मार्गदर्शन में सेवा सप्ताह जिला प्रभारी अभिषेक शर्मा  की  कुशल कार्यशैली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा श्रमेव जयते के रूप में मनाया  गया । जिले  के समस्त मंडलो में स्वच्छता कर्मी व कोरोना योद्धाओ कार्य स्थल जाकर सम्मान, स्वच्छता अभियान , वृक्षारोपण, वृद्धाश्रम में मिठाई वितरण व रक्तदान आदि किया गया।

भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी जय हिंदुजा ने बताया कि नरेंद्र मोदी की भावनाओ के अनुरूप उनके जन्मदिवस पर धमतरी शहर में भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजीव सिन्हा , देवेश अग्रवाल, पवन गजपाल, अमित साहू,आशीष शर्मा, वीरेंद्र साहू, दौलत वाधवानी, नगरी में मण्डल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, मगरलोड में रोहित, मोहन साहू, कुकरेल में घनश्याम साहू, बेलर में मौर्यध्वज सेन, आमदी में पुष्कर यादव, भोथली में पंकज साहू, गंगरेल में पिंकू साहू, भखारा में रोशन केला, सिर्री में अरुण साहू , मेघा में हेमन्त साहू, कुरूद में अनुराग चन्द्राकर ने पौधरोपण कर ,कोरोना योद्धाओ स्वच्छता वीरो को तिलक लगा ,शाल श्रीफल से, सफाईकर्मी बहनों को मास्क सेनेटाइजर देकर उनका सम्मान किया | वृद्ध आश्रम में मिठाई वितरण किया गया। धमतरी में जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा व जिला कार्यालय प्रभारी अभिषेक शर्मा ने प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी  के 70 वे जन्मदिन पर रक्तदान किया। भाजयुमो सेवा सप्ताह के जिला प्रभारी अभिषेक शर्मा सह प्रभारी सत्यप्रकाश सिन्हा एवं जय हिंदुजा ने बताया कि सेवा सप्ताह कार्यक्रम 14 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा जिसमे आत्मनिर्भर भारत, वोकल फ़ॉर लोकल, ई वेस्ट निष्पादन, स्वदेशी कार्यकर्ताओ का सम्मान  किया जायेगा |