भाजपाईयों ने राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में निकाली ट्रैक्टर रैली

333

धमतरी | किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में तथा राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने अर्जुनी मोड़ से ट्रैक्टर रैली निकाली | यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुये कलेक्ट्रेट पहुँची| भाजपा के आन्दोलन को देखते हुए पुलिस की तगड़ी व्यवस्था की गई थी| एक नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करने, धान खरीदी की राशि का सम्पूर्ण भुगतान एकमुश्त एवं नगद, प्रति एकड़ 20 क्विन्टल धान की खरीदी, पिछले 2 वर्ष बकाया बोनस का  शीघ्र भुगतान, गिरदावरी के नाम पर धान का रकबा घटाने की कवायद बंद करने, भंडारण परिवहन के नाम पर किसानों पर अत्याचार बंद करने तथा पीड़ित किसानों को मुआवजा, क्षतिपूर्ति  राशि  की  मांग  को  लेकर  भाजपाईयों ने  ट्रैक्टर रैली  निकाली | भाजपा कार्यकर्ता  ट्रैक्टर के इंजन में  सवार  होकर  नारेबाजी करते हुए चल रहे थे | भाजपाईयों ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों के हित में बात नहीं कर रही है। भारतीय जनता पार्टी किसानों के हित में आवाज बुलंद करती  रहेगी | इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठा. शशि पवार, जिला महामंत्री कविन्द्र जैन, मंडल अध्यक्ष विजय साहू, मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु , मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीतेश गांधी, महेंद्र पंडित, दयाराम साहू, अवनेंद्र साहू,  डीपेंद्र  साहू चेतन हिंदूजा, कालिदास सिन्हा, रानू डागा, पार्वती वाधवानी, वीथिका विश्वास,  कीर्तन मीनपाल नेहरू निषाद, कल्पना रनसिंह, गायत्री सोनी, संकेत बरडिया, महावीर चोपड़ा, भागवत साहू श्यामा साहू, चित्रलेखा निर्मलकर समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे|