ब्रह्मचारिणी आश्रम में शेड निर्माण के लिए DMF मद से 7.50 लाख की राशि स्वीकृत, विधायक ने किया भूमिपूजन

625

धमतरी| विधायक रंजना साहू की अनुशंसा पर ब्रह्मचारिणी आश्रम ग्राम पोटियाडीह में किचन शेड निर्माण के लिए DMF मद से 7.50 लाख की राशि स्वीकृत हुई है | निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक ने कहा  कि धमतरी विधानसभा निरंतर नए विकास की ओर अग्रसर है। आप सभी की बहुत दिनों से जो मांग थी वह पूर्ण हुई | उन्होंने आगे कहा कि हम सबमें स्वच्छता के साथ-साथ जन जागरूकता और सामाजिक जागरूकता होना आवश्यक है। ब्रह्मचारणी आश्रम अध्यात्मिकता का केंद्र बिंदु है, जहां सच्ची सेवा, अध्यात्म का ज्ञान, मानव जीवन की सफलता का संदेश प्राप्त होता है। 

जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू ने कहा कि वास्तव में आज परंपरा व संस्कृति के साथ-साथ विकास और निर्माण शिला की ओर बढ़ रहे हैं| जनपद सदस्य अनिल तिवारी ने कहा कि विधायक के प्रयास से क्षेत्र में विकास को गति मिल रही है|  इस अवसर पर ब्रह्मचारी आश्रम की संचालिका समिस्टि साहेब, विनय साहेब, अंजनी साहेब, क्षमा साहेब, संतुष्टि साहेब, सुकारो साहेब, तरुण साहू, राधेश्याम देवांगन, ईश्वर देवांगन, सरपंच खमन लाल ध्रुव, पी.आर. भेसले, डी.पी. साहू, भरत साहू बसंत साहू, जगतराम यादव, रामेश्वर सिन्हा , जगदीश साहू, नाहर साहू, द्वीजराम, मुकेश सिन्हा, चंद्रहास साहू, आनंदराम पटेल, गिरजा सिन्हा, गीता सिन्हा, भारती सिन्हा, कांति ढीमर, सरस नेताम, संगीता साहू, चंद्रिका ध्रुव सहित पंचायत गण उपस्थित रहे।