बच्चों ने राधा-कृष्ण बन भारतीय संस्कृति की रूपरेखा दर्शायी

633

वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा जन्माष्टमी  के उपलक्ष्य में ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 

धमतरी | वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों ने राधा-कृष्ण बन भक्ति भावना के साथ भारतीय संस्कृति की रूपरेखा दर्शायी , श्रीकृष्ण ड्रेसअप में युवराज खंडेलवाल ,मयंक गुप्ता प्रथम स्थान पर आर्या गुप्ता ,आरुष अग्रवाल दूसरे स्थान पर विहान अग्रवाल ,नील अग्रवाल ,वेदांत अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे | ब्यूटीफुल राधा ड्रैसअप में प्रथम स्थान पर सुहाना खंडेलवाल ,द्वितीय स्थान पर आर्विका अग्रवाल ,आद्या अग्रवाल ,तृतीय स्थान पर माही गुप्ता रही |कोरोना काल मे भी बच्चो में ऑनलाइन जन्माष्टमी का उत्साह दिखा, सभी बच्चे मनमोहक नजर आये|

प्रदेश अध्यक्ष  अशोक गुप्ता , प्रदेश महामंत्री  राजकुमार राठी , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिता खंडेलवाल , जानकी गुप्ता ,उषा गुप्ता ,ज्योति गुप्ता ,अनिता अग्रवाल ने जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी|