प्रीतेश गांधी प्रदेश संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त, दी बधाई

521

धमतरी |भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने लंबे इंतजार के बाद अपनी बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है जिसमें धमतरी से सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा के युवा नेता प्रीतेश गांधी को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है |उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है | पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रीतेश को नए संगठन में दायित्व मिलने पर प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी| उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी में युवाओं को अवसर दिया गया है |इस कार्यकारिणी में शामिल सभी सदस्यों, पदाधिकारियों को जिले के पार्टीजनो की ओर से शुभकामनाएं दी गई है। प्रीतेश गांधी को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये जाने पर विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश मोदी, पूर्व धमतरी भाजापा जिला अध्यक्ष निर्मल बरड़िया, पूर्व पार्षद नीलेश लूनिया, सुश्री पार्वती वाधवानी, रोहिताश मिश्रा, नवीन सांखला, योगेश गांधी, कमलेश गांधी, गोलू ठाकुर, प्रीतपाल छाबड़ा, सौरभ गुप्ता, नागेंद्र शुक्ला, श्रीमती श्यामा साहू, प्रकाश गोलछा, अवनेन्द्र  साहू अशोक उदासी, कमल डागा, नरेंद्र रोहरा, पिंटू बैद, देवेंद्र नेताम,  जयेश पटेल, ललित पुजारा, दीपक पटेल, पीयूष राठौड़, अरविंद भानूशाली, भरत सोनी, विनोद रणसिंह, विजय साहू, दिलीप सोनी एवं धमतरी, भिलाई, दुर्ग, बालोद, कांकेर, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर से गुजराती समाज के सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएँ दी।