Home घटना पूर्व कैबिनेट मंत्री माधव सिंह ध्रुव के निधन से सिहावा विधानसभा में...

पूर्व कैबिनेट मंत्री माधव सिंह ध्रुव के निधन से सिहावा विधानसभा में शोक का माहौल

नगरी | प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री,  सिहावा नगरी के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ध्रुव का आज सुबह रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया | उनके निधन की खबर से पूरे सिहावा विधानसभा में शोक का माहौल है| उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम, कैबिनेटमंत्री गण, विधायकगण, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी,  महापौर विजय देवांगन सहित प्रदेशभर के कांग्रेसियों ने शोक व्यक्त किया है| सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखनलाल ने माधव सिंह ध्रुव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री, सिहावा विधानसभा के दिग्गज आदिवासी नेता माधव सिंह ध्रुव के  निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं | आपका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव मुझे मिलता रहा है | श्री ध्रुव का निधन  कांग्रेस एवं क्षेत्र की जनता के लिए अपूरणीय क्षति है | आपने जीवन पर्यंत क्षेत्र की जनता की सेवा में अपना योगदान दिया| सिहावा विधानसभा की जनता आपकी सेवा भावना के प्रति सदैव ऋणी रहेगी | परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें | शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक अशोक सोम, पूर्व विधायक अंबिका मरकाम, अब्दुल जब्बार खान, दव्वा लाल देवांगन, रामभरोसा साहू, अमृतलाल नाग, टेश्वर ध्रुव, भूषण साहू ,उत्तम गोलछा, किशन महेंद्र, कैलाश प्रजापति ,करण चंद्राकर, राजेश सोनी, राजेश साहू ,श्यामसुंदर सिन्हा, रूद्र प्रताप नाग ,, अख्तर खान, सुरेंद्र, धनंजय, प्रकाश गोलछा, कैलाश जैन, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, रवि ठाकुर, निकेश ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, राघवेंद्र वर्मा, ज्ञान गोलछा, कमलेश मिश्रा, कृष्ण कुमार कश्यप, माखन, जीवन नाहटा, इस्माइल मेमन, छवि ठाकुर  सहित सिहावा विधान सभा के  कांग्रेसियों ने शोक व्यक्त किया है |

error: Content is protected !!
Exit mobile version