नाली निर्माण से वार्डवासियों को परेशानी से निजात मिलेगी

537

गोकुलपुर वार्ड एवं महात्मा गांधी वार्ड में विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन  

धमतरी |गोकुलपुर वार्ड एवं महात्मा गांधी वार्ड में विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन महापौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सभापति द्वारा किया गया| गोकुलपुर वार्ड में वर्षो पुरानी मांग हारा डबरी से रामू साहू घर तक आर.सी.सी नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इस नाली के निर्माण से वार्ड वासियों को हो रही परेशानी से निजात मिलेगी। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर, रुपेश राजपूत ,राजेश पांडे, केंद्र कुमार पेंदरिया, वार्ड पार्षद सविता तोमन कवर,दीपक सोनकर,सूरज गहरवाल, ममता शर्मा, नीलू पवार,राही यादव, निखलेश दीवान,विजू रामटेके,
कार्यपालन अभियंता राजेश पदमवार, सहायक अभियंता रवि सिन्हा, उप अभियंता लोमश देवांगन, नमिता नागवंशी वार्डवासी चंदबाई,जयराम यादव, पुरषोत्तम यदु, मीना साहू ,सीता यादव, गुलाब यदु, कमपीना साहू, दिलीप कुमार, पिंटू अग्रवाल देवहन साहू।आर.सीसी के तहत  नाली निर्माण होगा  जिसकी  लागत राशि- 4.73 लाख रुपये  है |

इसी  तरह महात्मा गांधी वार्ड मे महापौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष , सभापति पार्षद एवं अधिकारियों की उपस्थिति में आर सीसी नाली का भूमि पूजन वार्ड के बुजुर्ग रतीराम ,पुनीतराम ,राधेश्याम के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रुप से महापौर विजय देवांगन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना सभापति अनुराग मसीह,एमआईसी सदस्य -राजेश ठाकुर, रुपेश राजपूत ,राजेश पांडे, केंद्र कुमार पेंदरिया, वार्ड पार्षद ईश्वर सोनकर ,बिशन निषाद, दीपक सोनकर, सूरज गहेरवाल, ममता शर्मा, नीलू पवार, राही यादव, सविता कवंर, कार्यपालन अभियंता राजेश पदम वार,सहायक अभियंता रवि सिन्हा, उप अभियंता लोमश देवांगन ,नमिता नागवंशी वार्ड वासी अमृत साहू, छन्नूलाल सेन ,तेजेंद्र साहू ,सुनील चौबे, राजू सोनी,नोहर देवांगन गजेंद्र टंडन शैलेश चंद्राकर नरेंद्र कौशिक जितेंद्र यादव जुगा पटेल पुनिया सोनकर धर्मेंद्र सोनकर इंदर साहू बोधन मौजूद थे |कार्य का नामआरसीसी नाली निर्माण है  जिसकी लागत राशि 5.33 लाख रुपये है |