डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति का हुआ लोकार्पण 23 जून बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने किया पुण्य स्मरण

492

धमतरी नगर निगम धमतरी द्वारा नहर नाका चौक धमतरी में स्व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की नवनिर्मित भव्य मूर्ति का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोग से यह पुनीत कार्य डॉ मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की विधायक श्रीमती रंजना साहू उपस्थित थीं। अध्यक्षता महापौर विजय देवांगन ने की।

विशिष्ट अतिथि के क्रम में निगम सभापति अनुराग मसीह नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा भाजपा जिलाध्यक्ष ठा शशि पवार पूर्व महापौर श्रीमती अर्चना चौबे पूर्व जिलाध्यक्ष रामु रोहरा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू एवं वार्ड पार्षद अज्जू देशलहरे की गरिमामयी उपस्थिति थी। डॉ मुखर्जी जी की मूर्ति के अनावरण पश्चात पूजन कर माल्यार्पण किया गया। अतिथियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनका पुण्य स्मरण किया। भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले इस महापुरुष का स्वप्न उनके स्वर्गवास के 67 वर्ष पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर पूर्ण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गजराज जैन निर्मल बरडिया डॉ एन पी गुप्ता कविन्द्र जैन बीथिका विश्वास मोनिका देवांगन भूपेश शाह ज्ञानिक रामटेके ऋषभ देवांगन हेमंत चंद्राकर शिवदत्त उपाध्याय नीलेश लुनिया धनीराम सोनकर प्रकाश शर्मा चित्ररेखा निर्मलकर अखिलेश सोनकर विजय मोटवानी विनोद रणसिंह सुशीला तिवारी नीलू डागा ईश्वर सोनकर नील पटेल सरिता असाई रश्मि भरत त्रिवेदी श्यामा साहू रूपा नागदेवे कपिल चौहान प्राची सोनी सरिता यादव राजेन्द्र शर्मा अवनेंद्र साहू डिपेंद्र साहू कीर्तन मीनपाल विजय ठाकुर पिंटू यादव लक्की डागा अविनाश दुबे मिथिलेश सिन्हा गंगा प्रसाद सिन्हा मुकेश शर्मा सुनील निषाद धरम साहू पन्ना थवाईत एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।