Home Latest खेल अधिकारी ने कहा, देश सेवा से पीछे न हटें, आत्मनिर्भर बनने...

खेल अधिकारी ने कहा, देश सेवा से पीछे न हटें, आत्मनिर्भर बनने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए

धमतरी| रुद्रेश्वर महानदी के किनारे रिटायर्ड फौजी लोकेश कुमार साहू द्वारा नवयुवकों को देश  सेवा के प्रति जागरूक करने निःशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है | इसी क्रम में सोमवार की सुबह खेल अधिकारी सुधा कुमार फ्रीडम इंडियन आर्मी एंड पुलिस फिजिकल ट्रेनिंग स्थल पहुंचे और ट्रेनिंग ले रहे बच्चों का मनोबल बढ़ाया | उन्होंने बच्चों को देश सेवा की ओर बढ़ाते कदम के लिए बधाई दी| उन्होंने कहा कि देश सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है|उन्होंने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए|

error: Content is protected !!
Exit mobile version