कोरोना से फिर दो की मौत, आंकड़ा बढ़ा रहा प्रशासन की चिंता

480

धमतरी | शनिवार को कोरोना से संक्रमित दो लोगों की मौत होने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है |अब तक जिले में कोरोना से 11 लोगों की मौत हो चुकी है|  मौतों का यह आंकड़ा परेशानी का सबब बनता जा रहा है |धमतरी के सुंदरगंज वार्ड निवासी बुजुर्ग का इलाज मेकाहारा रायपुर में चल रहा था |वही  नगरी ब्लाक के सोनामगर निवासी का  कोविड अस्पताल धमतरी में इलाज चल रहा था |

कोरोना से दोनों की मौत हो गई | शासन की गाइड लाइन के अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार किया गया | ज्ञात हो कि  जिले में भी कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है | शुक्रवार को जिले में 65 मरीज मिले थे वहीं शनिवार को दोपहर तक शहर व अन्य ब्लॉक से 15 मरीजों की पहचान हुई थी | जिला अस्पताल में किए गए रैपीड  एंटीजन  किट से  8 पॉजिटिव मिले हैं जिसमें स्टेट बैंक कर्मचारी, कोतवाली स्टाफ सहित अन्य लोग हैं| जिला कार्यालय के भू अभिलेख शाखा में 19 लोगों की आरटी पीसीआर से जांच की गई है | कुरूद में दोपहर तक  4 मरीज मिले  थे | जिसमें तीन  जेकेसी कंपनी में काम करने झारखंड से  भाटागाव  आए है |  एक  कुरूद अटल आवास की महिला है|  इसी तरह नगरी में 3 लोगों की पहचान हुई जिसमें से दो कल जो संक्रमित पाए गए थे उसके 55 और 30 वर्षीय रिश्तेदार हैं व एक अन्य  बेलर से 19 वर्ष युवा भी शामिल हैं|